बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: दो दिन की बारिश के बाद सोमवार सुबह किला नदी फिर बेकाबू हो गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से कर्मचारी नगर क्षेत्र की लाजपतनगर और त्रिवेणी कॉलोनी में पानी घुस गया। सुबह पानी पहुंचते ही लोगों की बेचैनी बढ़ गई। शाम तक दोनों कॉलोनियों में जलभराव का दायरा बढ़ता रहा। सूचना पर नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पानी निकालने के लिए पंपसेट भी लगाए गए। किला नदी के बढ़ते जलस्तर का असर कर्मचारी नगर की दूसरी कॉलोनियों पर भी पड़ने का खतरा बना हुआ है। करीब दो सप्ताह पहले भी नदी उफनने पर लाजपतनगर, त्रिवेणी एन्क्लेव, सैदपुर हॉकिंग और केसर वाटिका में पानी घुस गया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: बारिश के बाद शहर की तस्वीर बदली, सरकारी दफ्तर से पॉश इलाकों तक कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी कई जग...