बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। शहर की सबसे व्यस्त किला रेल क्रॉसिंग पर 26 नवंबर की रात को मेंटेनेंस कार्य होगा। इसके चलते क्रासिंग से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। यहां से निकलने वाले राहगीरों को ओवरब्रिज, कटघर या बाकरगंज क्रासिंग का प्रयोग करना होगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-बरेली सिटी रेलखंड पर क्रॉसिंग संख्या-246/स्पेशल (किला फाटक) पर इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य किया जाना है। क्रॉसिंग पर रेल लाइन का एरिया उखड़ा पड़ा है। अक्सर यहां कारें आदि वाहन फंस जाते हैं। इसके चलते जाम लग जाता है। मेंटेनेंस कार्य के चलते 26 नवम्बर को रात 21:00 बजे से 27 नवम्बर की सुबह 05:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चार दिनों तक रात में बंद रहेगा सड़क परिचालन राहगीरो...