Bareily News: किडनी मरीज की डीएम ने की आर्थिक सहायता
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: लाल फाटक निवासी महिला ने जनसुनवाई के दौरान डीएम से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित है। अब इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अपनी ओर से महिला को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे उसके इलाज में सहयोग मिल सके। डीएम ने बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम की इस मानवीय एवं संवेदनशील कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे जरूरतमंदों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.