बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता।तहसीलदार बहेड़ी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को नगरिया कलां, पनबड़िया और अंबरपुर क्षेत्र में किच्छा नदी का जायजा लिया। नगरिया कलां-कमालपुर के बीच बने पुल से उन्होंने नदी के जलस्तर और भू-कटान की स्थिति देखी। साथ ही पीडब्ल्यूडी की सुरक्षा दीवार व सीसी रोड का भी जायजा लिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से कहा कि पहाड़ों समेत क्षेत्र में बारिश जारी है और अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट है। ऐसे में बच्चों को नदी किनारे न जाने दें और जलभराव वाले स्थानों से भी दूर रखें। भू-कटान से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की, जिस पर उन्होंने जमीन का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। यह भी पढ़ें- Bareily News: एसडीएम ने नदियों का जायजा लिया उन्होंने बताया कि 33 प्रतिशत से अधिक फसल या भूमि क्षति होने...