Bareily News: किच्छा नदी के कटाव में पानी की टंकी का कमरा भी बहा
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। विकासखंड के गांव बैरमनगर में किच्छा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नदी के तेज कटाव की चपेट में आकर पानी की टंकी के परिसर में बना कमरा नदी में समा गया। करीब एक माह पहले भी 3 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी का फाउंडेशन नदी के कटाव की वजह से नदी में समा गया था। इसके बाद से टंकी परिसर के आसपास की जमीन भी लगातार कटकर नदी में मिल रही थी। सोमवार को कटाव बढ़ने के कारण परिसर में बना कमरा भी इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। ग्रामीणों राधेश्याम कश्यप, राधेश्याम दिवाकर, जलील अहमद और अमित कुमार आदि ने बताया कि नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा है। पहले पानी की टंकी का फाउंडेशन नदी में समा गया और अब परिसर में बना कमरा भी समा गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.