Bareily News: काशी धर्मपुर से 80 कांवड़ियों का जत्था गढ़मुक्तेश्वर रवाना
बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: हाफिजगंज। काशी धर्मपुर गांव से रविवार को 80 कांवड़ियों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गढ़मुक्तेश्वर गंगाघाट से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पहले सभी कांवड़ियों ने धर्मपुर स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही मंदिर की परिक्रमा की। समाजसेवी डॉ. भूपेंद्र शर्मा ट्विंकल ने शिव मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंट किए। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार, मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सोहनलाल गंगवार, बबलू गंगवार, राजू हिंदुस्तानी, दाताराम गंगवार और भागीरथ भास्कर सहित अन्य लोगों ने भी कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें रवाना किया। फोटो कैप्शन: फोटो-2 रवाना होते कांवड़िया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.