Bareily News: कार से टकराया ई-रिक्शा, महिला की मौत
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से ई-रिक्शा पीछे से उसमें टकरा गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बारादरी के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 02:00 बजे उनकी सास 45 वर्षीय रामबेटी और 14 वर्षीय साला वंश लाल फाटक से दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेंट मारिया स्कूल के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। हादसे में रामबेटी, उनका बेटा वंश और ई-रिक्शा चालक ऋतिक घायल हो गए। रामबेटी और वंश को ज्यादा चोट लगने के कारण सिविल लाइंस के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने रामबेटी को मृत घोषित कर दिया, वंश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.