Bareily News: कार वापस न करने पर मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चुनुआ गांव निवासी मुरारी लाल की भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कलारा गांव निवासी इमरान से दोस्ती है। मुरारीलाल का आरोप है कि इमरान अपने दोस्त आरिफ अहमद निवासी ग्राम छक्कन का कारखाना मोहल्ला बंगस शहर जनपद शाहजहांपुर के साथ उनके घर आया और अपने निजी काम के लिए चार-पांच दिन के लिए उनकी कार मांगी। जिसपर मुरारी लाल ने 12 मई 2026 को उसे अपनी कार दे दी। 18 मई को कार वापस मांगने पर इमरान ने 25 मई तक लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कार वापस नहीं की। आरोप है कि 15 जून को संपर्क करने पर इमरान ने बताया कि कार आरिफ अहमद ले गया है। तो उसने आरिफ अहमद से कार की जानकारी की तब उसने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कार ले गए हैं। हालांकि, फाइनेंस कंपनी ने कार उठाने से इनकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.