बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कार सवार से मारपीट कर पांच हजार रुपए रुपयें लूटे जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। गांव मुतलकपुर के गुलाब खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह मऊचंदपुर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी मझरा दौलतपुर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की गई और पांच हजार रुपयें छीन लिये। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि मामला आपसी मारपीट का है, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...