Bareily News: कार ने मारी बाइक में टक्कर, विरोध पर की मारपीट
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गांव सुकली के पास कार की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाइक सवार ने कार में बैठे दो लोगों पर मारपीट के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडवा वंशीपुर निवासी संतराम पुत्र भूपराम ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वे 28 अगस्त को शाम करीब 7.00 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल सुकली जा रहे थे। सुकली की तरफ से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार गुड्डू व अजय निवासी सुकली ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौजकर उनसे मारपीट की। इससे वे घायल हो गए। लोगों ने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर चले गए। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.