बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर थाना क्षेत्र में पचौमी स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों कार डिवाइडर से टकराकर पलट गईं। दोनों कारों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।  फरीदपुर के शांति नगर कॉलोनी निवासी पपेंद्र सिंह रविवार सुबह कार से अपने ढाबे पर जा रहे थे। इसी दौरान बरेली से आ रही दिल्ली निवासी दीपक की कार ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों कारों का संतुलन बिगड़ गया और वे डिवाइडर से टकराकर पलट गईं। हादसे में पपेंद्र सिंह और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों चालकों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बरेली के अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...