Bareily News: कार की टक्कर से वृद्ध की मौत
बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। थाना भुता क्षेत्र के सिंघाई मुरावन निवासी डोरी लाल (62) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार शाम बाइक से केसरपुर बाजार जा रहे थे। इस दौरान ब्लू बार स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डोरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक की पत्नी इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। डोरी लाल अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.