बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: भमोरा। भमोरा - आंवला रोड पर तेज गति में आई कार और बाइक आमने सामने भिड़ गई दुघर्टना मे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे आंवला की ओर से आई कार और भमोरा की ओर से तेज गति में आये सुखौरा दातागंज निवासी सौरभ की बाइक कुडढा बाजार के समीप आमने - सामने भिड़ गई। दुघर्टना में बाइक चालक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल हुए बाइक चालक ने अपना नाम सौरभ पुत्र सत्यबीर निवासी सुखौरा थाना दातागंज बताया है। उसके घर वालों को सूचना भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...