बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बिशारतगंज। बरेली जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मझगवां गांव की जमुना देवी ने बताया कि उनका पुत्र मुनेश मंगलवार की दोपहर अपनी बाइक से बरेली जा रहा था। मझगवां से निकलकर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...