बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और एक कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में ईको कार चालक सुनील कुमार पुत्र कादेराम, निवासी ग्राम पीपलसाना चौधरी, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। वहीं रोडवेज बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर सुरक्षित उनके गंतव्य ...