Bareily News: कार्रवाई:ओटीएस आवेदन रोके तो कर्मचारी की जेब से वसूला जाएगा अतिरिक्त ब्याज
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: नगर निगम के कर विभाग में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के क्रियान्वयन और राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भवन स्वामी के आवेदन को बिना उचित कारण लंबित रखा गया और इस वजह से उस पर अतिरिक्त ब्याज या बिल की धनराशि बढ़ी तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। निर्धारित समय में आवेदन का निस्तारण नहीं होने पर बढ़ी हुई धनराशि दोषी कर्मचारी के वेतन से काटकर जमा कराई जाएगी। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओटीएस के तहत अनिस्तारित आवेदनों और वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा में अधिकारियों के स्तर पर स्थिति संतोषजनक मिली, लेकिन डिमांड लिपिक, राजस्व नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.