बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कार्य परिषद में छह नए सदस्यों को नामित किया है। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत कुलपति ने विभिन्न श्रेणियों में शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। कला संकाय से प्रो. कनिका पाण्डेय और विधि संकाय से प्रो. अमित सिंह को संकायाध्यक्ष के रूप में सदस्य बनाया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आचार्य/उपाचार्य पद पर प्रो. योगराज सिंह दक्ष और डॉ. दीपक गंगवार को नामित किया गया है। वहीं, प्रवक्ता श्रेणी से डॉ. कीर्ति प्रजापति और महाविद्यालय अध्यापक श्रेणी से प्रो. सुरेखा पिपलानी को कार्य परिषद में जगह मिली है। सभी सदस्यों का कार्यकाल निर्धारित अवधि या अधिवर्षिता आयु पूरी होने तक रहेगा। यह भी पढ़ें- Banka News: राजकीउ डिग्री कॉलेज में विभिन्न समितियो...