बरेली, नवम्बर 24 -- रामगंगा घाट मार्गों पर भीषण जाम Bareily News: बरेली। कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से मंगलवार को रामगंगा घाट जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लागू डायवर्जन के बावजूद ऑटो और ई-रिक्शों की बेतरतीब आवाजाही व सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग ने पूरी व्यवस्था बिगाड़ दी। रामगंगा तिराहे से पुल तक भीषण जाम लगा रहा। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहकर परेशानी उठानी पड़ी। सुबह तीन बजे से ही दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रामगंगा घाट पहुंचना शुरू हो गया था। चार से पांच बजे के बीच घाटों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, ऑटो, मैजिक, मैक्स और दोपहिया वाहनों से पहुंचे। रामगंगा पुल के दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में...