Bareily News: काम की खबर : साढ़े सात घंटे आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। दुर्गानगर विद्युत उपकेंद्र के संजयनगर बाईपास फीडर पर बुधवार को कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान मेगा सिटी 400 केवी व 250 केवी वाले ट्रांसफार्मर पर जर्जर एबीसी बंच आरडीएसएस द्वारा बदलने का काम किया जाएगा। प्रस्तावित कार्य के कारण सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक, संजय नगर मार्केट और सैनिक कॉलोनी गली नंबर छह तक की सप्लाई सुबह 9.30 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान पोल पर एबीसी बंच खींची जाएगी। इसी पोल पर डीडीपुरम पावर हाउस के संजय नगर फीडर 11केवी की सप्लाई है। सुरक्षा दृष्टि के कारण इस दौरान मेगा सिटी और मेगा सिटी अपार्टमेंट की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.