Bareily News: काम की खबर : तीन घंटे आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: बरेली। हरूनगला विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत मंगलवार एक सितंबर को बीडीए द्वारा पेड़ों की छटाई का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हरूनगला व पवन विहार फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण हरूनगला, क्रिस्टल कॉलोनी, संसार कॉलोनी, अमित विहार, सरस्वती विहार, राधा कुंज, गणेश पुरम, रामजानकी पुरम, पवन विहार, फाइक एन्क्लेव, खुशबू एन्क्लेव, आशीष रॉयल टावर, आकाश टावर समेत अन्य जगहों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.