Bareily News: काम की खबर :: आज इन जगहों में होगी बिजली कटौती
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर विद्युत उपकेन्द्र पर मेंटीनेंस कार्य रविवार को होना प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि इस कारण इज्जतनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र मोहनलाल पुर गोपालनगर, जेल रोड, आईडब्लूपी समेत अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसी तरह विद्युत वितरण खंड उपखंड तृतीय बहेड़ी के विद्युत उपकेंद्र बहेड़ी ग्रामीण में पावर परिवर्तक की क्षमतावृद्धि (पांच एमवीए से 10 एमवीए का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.