बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन एवं पशुआश्रय गृह में चार सितंबर को संरक्षित गोवंशों की वृहद पूजा-पाठ कराई जाएगी। इस दौरान नगर निगम और पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समन्वय से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।चिकित्सा कैंप भी आयोजित किया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गौसेवा, जीव-दया, करुणा और सेवा भाव के संस्कारों को बढ़ावा देना है। नगर आयुक्त का कहना है कि इससे बच्चों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गोवंशों की होगी विशेष देखभाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...