Bareily News: कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की मौत पर सुपरवाइजर समेत चार पर एफआईआर
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन गोशाला में सोमवार शाम सात गोवंशों की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। शनिवार को चार गोवंशों की मौत के बाद सोमवार को कई गोवंशों की मौत की सूचना फैल गई। मृत गोवंशों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निस्तारण के लिए ले जाते समय गोरक्षकों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देख लिया। उन्होंने वाहन रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने गोशाला सुपरवाइजर, दो भूसा सप्लायर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार शाम सात गोवंशों की मौत की खबर मिलते ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग गोशाला पहुंच गए। उस समय मृत पशुओं के शवों को निस्तारण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.