Bareily News: काडू बाबा मंदिर के कमरे पर चला बुलडोजर, जल्द हटेगा पुराना मंदिर
बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: हाफिजगंज। बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण और विस्तार की जद में आए खाईखेड़ा गांव के पास स्थित प्राचीन काडू बाबा मंदिर को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को मंदिर के एक कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, पुराने मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन पर नए मंदिर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। नए मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद विधि-विधान से मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके बाद पुराने मंदिर को पूरी तरह हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। काडू बाबा मंदिर से जुड़ी है लोगों की आस्था
मंदिर से जुड़ी लोगों की आस्था हाफिजगंज क्षेत्र में काडू नदी के किनारे स्थित काडू बाबा मंदिर से आसपास के गांवों के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां साल में दो बार मेले का आयोजन होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.