बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: भमोरा। बरेली-बदायूं रोड पर कांवड़ियों के लिए बनाए गए शिविर का डीएम और बरेली महापौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर कई नेता तथा अधिकारी मौजूद रहे। उन्होनें कांवड़ियों को भोजन भी कराया। भमोरा बिजलीघर के पास कांवड़ियों के लिए बनाए गए अस्थायी विश्राम शिविर का डीएम अविनाश सिंह और मेयर उमेश गौतम ने विधि-विधान से पूजन किया और फीता काटकर उद्घाटन किया। प्राथमिक विद्यालय पथरा के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। डीएम ने कहा कि सावन में कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।इसमें यह भी पढ़ें- Banka News: आईजी-एसपी ने की कांवरियों व डाक बम की सेवा बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी महाराज कुंवर महार...