Bareily News: कांवर यात्रा में पवित्रता और अनुशासन की अपील
बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: श्रावण मास के अवसर पर श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने आदर्श कांवड़ यात्रा के लिए विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा प्राचीन परंपरा है, इसमें मर्यादा और पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। शिव भक्तों से अनुरोध किया कि यात्रा में फूहड़ गाने न बजाएं, नशा-धूम्रपान से दूर रहें। महंत ने यह भी कहा कि भगवान शिव और देवी-देवताओं के स्वरूपों को सड़क पर न नचाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक सिंहासन पर विराजमान करें और भक्त स्वयं नृत्य करें। इससे यात्रा की धार्मिक गरिमा बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: सुरक्षा के लिए सड़कों पर रहेंगे 82 बाइक सवार दस्ते यह भी पढ़ें- होटल में खाने से पहले भगवान की फोटो देख लेना, कांवड़ियों से रविंद्र पुरी की अपील यह भी पढ़ें- कांवड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.