बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: बहेड़ी। कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर मांसाहार की बिक्री रोकने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। स्पष्ट निर्देश के बावजूद बाईपास पर बिरयानी बेच रहे एक दुकान पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। कावड़ यात्रा से पहले पीस अफसरों ने मीटिंग लेकर स्पष्ट किया था कि कावड़ यात्रा के मार्गों पर किसी तरह का मांस और मांसाहार नहीं बिकेगा। इसके साथ ही रूट में पड़ने वाली दुकानदारों को भी इसकी हिदायत दी गई थी और कहा गया था कि तय निर्देशों का उल्लंघन कर मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। यहां बाईपास रोड पर रोडवेज के सामने चिकन बिरयानी बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। चेतावनी के बावजूद दुकान संचालित मिलने पर पुलिस ने दुक...