Bareily News: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर पुलिस ने किया जोरदार स्वागत
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। कस्बे के बाईपास तिराहे पर स्थित पुलिस कावड़ यात्रा पुलिस सहायता केन्द्र पर सोमवार को गुजर रहे कांवड़ियों का पुलिस स्टाफ ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने हरिद्वार व कछला से जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कांवड़ियों को फल वितरित कर उनकी सेवा की। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ शिवभक्तों की सुविधा का भी ध्यान रखा। इस मौके पर आदित्य, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद सद्दाम, संजय सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.