बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: हाफिजगंज। पीलीभीत से कछला स्थित गंगा घाट पर जल भरने के लिए रविवार को कांवड़िए जा रहे थे। उनके जत्थे के साथ चल रही डीजे गाड़ी का टायर हाफिजगंज बाईपास पर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही गाड़ी में सवार कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई। कांवड़ियों ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी के सड़क पर पलटने के कुछ देर बाद उसमें आग भी लग गई। हालांकि, कांवड़ियों ने उसे तुरंत बुझा दी। इसके चलते कुछ देर के लिए बाईपास पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गेरुआ रंग से पटा अगुवानी गंगा घाट, काफी संख्या में जुटे कांवरिया घटना की सूचना मिलते ही हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांवड़ियों से घटना की जानकारी लेने के बाद सड़क पर पलटी डीजे गाड़...