बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के गांव सिमरावा से महंत अभिषेक राठौर के नेतृत्व में कांवड़ियों का एक जत्था गंगाजल लेने के लिए रविवार को कछला रवाना हुआ। कांवड़िये सोमवार को गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे के रवाना होने पर प्रताप सिंह पटेल टिंकू समेत ग्रामीणों ने अंग वस्त्र पहनाकर कांवड़ियों का स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए कांवड़ियों को गमछा पहनाकर स्वागत किया और यात्रा के लिए विदा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ियों के प्रति श्रद्धा और सद्भावना व्यक्त की।जहीर अंसारी राजेन्द्र गंगवार अमित पटेल अज्जू सचिन विकास रिंकू आकाश आदि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...