बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फोटो- रैली के लिए रामलीला मैदान का निरीक्षण करते पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार। नवाबगंज। कांग्रेस की ओर से 19 सितंबर को कस्बे के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल जन-जागरण रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर रैली संयोजक और पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने मंगलवार को रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिंद के निर्देश पर आयोजित होने वाली रैली में कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर समेत पार्टी के बड़े नेता। यह भी पढ़ें- सितंबर की महा रैली को लेकर आरपीआई अठावले का जनसम्पर्क अभियान तेज रैली संयोजक एंव पूर्व विधायक म...