Bareily News: कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाल किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: नवाबगंज। महंगाई कम करने, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की। हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए राकेश गंगवार और उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने कस्बे के चेतराम पार्क से पैदल मार्च निकाल केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पैदल मार्च तहसील परिसर पहुंच कर समाप्त हो गया। जहां कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सचिन यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भाकियू ने मांगों को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.