बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने का क्रम जारी है। दो दिन पहले कस्बा शेरगढ़ में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को निशाना बनाकर घायल किया था। अब कस्बे से सटे गांवों में भी कुत्तों का आतंक फैल गया है।

गांवों में कुत्तों का आतंक मनुनगर, ब्योधा और टांडा गांव में कुत्तों ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। मनुनगर निवासी केसरी लाल की सात वर्षीय पुत्री क्रीति के पैर में आवारा कुत्ते ने काट लिया। वहीं टांडा ग्राम पंचायत निवासी संजीव पुत्र शिवचरन के हाथ में कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। उनकी हथेली में कई टांके लगे हैं। ब्योधा निवासी सत्यवीर को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। कुत्तों का झुंड शेरगढ़ कस्बे के साथ ही आसपास के गांवों में घूम रहा है। इससे ग्रामीणों को बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चि...