बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: नगर निगम के जोन 3 के जनगणना कार्यों की समीक्षा सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम संत रंजन की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान चार्ज अधिकारी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में सभी 431 प्रगणक और 53 सुपरवाइजर की ड्यूटी सुनिश्चित की गई। संत रंजन ने साफ किया कि 21 अक्टूबर को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में ट्रेनिंग शुरू होगी। जनगणना के काम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कोई भी ड्यूटी बिना डीएम के अनुमति के नहीं काटी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...