बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। चंद्रनगर धार्मिक समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 137वीं विराट दधिकादों शोभायात्रा शनिवार को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। गुरुवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कटरा चांद खां स्थित श्री सीताराम मंदिर प्रांगण को भव्य रूप दिया जा रहा है। महामंत्री सोमपाल प्रजापति बताया कि प्रत्येक रथ पर सह संयोजक की तैनाती होगी और पदाधिकारियों को वालंटियर कार्ड जारी किया जाएगा। बैठक में तोताराम गुप्ता, सुरेश दिवाकर, पंकज राज वर्मा, श्याम मनोहर गुप्ता, राहुल चौधरी, सर्वेश गुप्ता, राजीव निर्भय, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: शोभायात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग यह भी पढ़ें- Bijnor News...