Bareily News: कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। छात्र संघ चुनाव की बहाली, स्कूल -कॉलेजों में भारी फीस वृद्धि और स्कूलों के मर्जर के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होने के बाद समाजवादी छात्र सभा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट को बंद करवा दिया। इस पर समाजवादी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि को वापस लेने , स्कूलों का मर्जर समाप्त करने और छात्र संघ चुनाव से रोक हटाने की मांग उठाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.