Bareily News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: शेरगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित मोहल्ला शिव मंदिर में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा का वाचन कथावाचक रोली किशोरी द्वारा किया जाएगा। कथा शुरू होने से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक, परीक्षित महाराज हरिशंकर राठौर, गंगाराम राठौर, पप्पू राठौर, राकेश राठौर, अंकित राठौर, राम सिंह राठौड़, बुद्धसेन राठौर, संतोष राठौड़, धर्मपाल राठौर और नाथूलाल राठौर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.