बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 11 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा महोत्सव शुरू हो गया। आध्यात्मिक की गूंज परिवार की ओर से सुबह को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी और पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कलश यात्रा सुबह को धर्मकांटा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर मंदिर परिसर के सत्संग भवन में संपन्न हुई। इसके बाद तुलसी मठ पीठाधीश्वर स्वामी नीरज नयन दास जी महाराज ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा का महत्व बताया। शाम को पंडित रमाकांत दीक्षित ने आरती संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Bareily News: 11 अरब राम नाम महामंत्र परिक्रमा उत्सव शुरू मंदिर परिसर के सत्संग भवन में श्रीराम नाम की पुस्तकों...