बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि राम नाम हनुमान जी का जीवन और प्राण है। वह निरंतर 'श्रीराम जय राम जय जय राम' मंत्र का जाप करते हैं। कलियुग में लौकिक और पारलौकिक समस्याओं के समाधान के लिए राम नाम सबसे बड़ा सहारा है। हनुमान जी ने समुद्र पार करने का श्रेय भी प्रभु श्रीराम के नाम की शक्ति को दिया था। शाम को आनंद आश्रम संकीर्तन मंडल की ओर से गणेश वंदना के बाद दीपेश खंडेलवाल, सर्वेश, पद्म अग्रवाल और नितिन ने भजनों की प्रस्तुति दी। आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान प्रेमशंकर, अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शशिकांत और रजनीश अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...