बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाली महिला ने अमरोहा के हेड कांस्टेबल और उसके चाचा से भी 25 लाख की ठगी की। इस मामले में सोमवार को हेड कांस्टेबल ने अमरोहा पुलिस के साथ महिला को पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगा। इस पर स्थानीय लोगों ने अपनी रकम वसूली की बात कहकर उन्हें रोक दिया और फिर भोजीपुरा पुलिस ने महिला व उसके पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। उन पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी से अनुमति मांगी गई है। बता दें कि हाफिजगंज के एक गांव में रहने वाली महिला पांच-छह वर्ष पहले भोजीपुरा के पीपलसाना चौधरी में परिवार समेत किराए पर रहकर मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया की नौकरी करती थी। कुछ समय बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी और बीसी व प्लाट दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। शुरुआत में विश्वास जमाने के लि...