Bareily News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: हाफिजगंज। करवा चौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। क्षेत्र के काशीपुरा, धर्मपुर, परेवा, खटोला, गोसलपुर, आसपुर, खतौला, नदिया, पवनपुरी समेत कई गांवों में करवा चौथ को लेकर उत्साह देखने को मिला। खासकर नवविवाहिताओं में पर्व को लेकर अधिक उत्साह रहा। महिलाएं शाम से ही चंद्रमा के दर्शन करने के लिए इंतजार करती रहीं। रात आठ बजे के बाद चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और छलनी से चंद्रमा व पति का दीदार कर व्रत का पारण किया। इस दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.