बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: बरेली। करवाचौथ के स्वागत में बाजार सज गए हैं और सुहागिनों की खरीदारी से रौनक बढ़ गई है। कहीं बनारसी सिल्क की साड़ियों की चमक ग्राहकों को लुभा रही है तो कहीं फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी चूड़ियों की खनक सुनाई दे रही है। करवाचौथ की थीम वाले सूट, लाल चुनरियां और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी खूब मांग है। सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग की मारामारी मची है। गुरुवार को करवाचौथ है। ऐसे में बुधवार को बाजारों में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है। शहर के कुतुबखाना, बड़ा बाजार, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम और सिविल लाइंस के बाजारों में मंगलवार को महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। कपड़े, चूड़ियां, कंगन, सौंदर्य प्रसाधन और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। त्योहार पर पत्नी को खास उपहार देने के लिए पुर...