Bareily News: करवाचौथ पर पुलिस की पहल से सुलझा पारिवारिक विवाद
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: सीबीगंज थाने की मिशन शक्ति टीम ने करवाचौथ के मौके पर पारिवारिक विवाद में दंपती के बीच सुलह करा दी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने प्रार्थना पत्र मिलने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत थाना सीबीगंज को मिले प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने गुरुवार को करवाचौथ के दिन दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इस मामले में लेवर कॉलोनी की स्वाति सिंह ने अपने पति सचिन सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर एसओ विनोद सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ बैठकर उनकी बात सुनी और आपसी संवाद व समझाइश से उनके विवाद सुलझाया। इसके बाद पति ने पत्नी को गुलाब का फूल भेंट कर प्रेम और सद्भाव जताया। दोनों पक्ष आपसी सहमति से हंसी-खुशी अपने घर चले गए। टीम में महिला उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, महिला हेड कांस्टेबल रवीता भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.