Bareily News: करनपुर में शटरिंग गिरने से तीन घायल
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: बहेड़ी। देवरनिया थाना क्षेत्र केे गांव करनपुर में शटरिंग गिरने से तीन लोग दबकर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव मिलक करनपुर गांव में नरेंद्र पाल के निर्माणाधीन मकान की शाम के शटरिंग गिर गई जिससे चार लोग दब गए। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना में तीन लोग मकान मालिक नरेंद्र कुमार पुत्र झम्मन लाल, नरेंद्र के भाई नेम चंद पुत्र झम्मन लाल और सोम पाल पुत्र झम्मन लालघायल हो गए। तीनों को अस्पताल भेजा गया। डाक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। देवरनिया इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.