Bareily News: करंट से मरने वाले मजदूर की हुई शिनाख्त
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरेली। प्रेमनगर में करंट लगने से मरने वाले मजदूर की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है। शाहबाद में मंसूर के मकान में निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक मजदूर की करंट से मौत हो गई थी। मजदूर को मंसूर की बहन गुजरेज घंटाघर चौराहे से काम के लिए लेकर आई थी। छैनी-हथौड़े से दीवार तोड़ने के दौरान तार कटने से लोहे के दरवाजे में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई थी। सोमवार को भमोरा थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद निवासी शराफत ने मृतक की शिनाख्त अपने बड़े भाई रफाकत के रूप में की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.