बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की गई। डीएम अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य योजनाओं, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने और ओपीडी में समय से डॉक्टरों के बैठने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही सभी पीएचसी की भी ओपीडी की लाइव मॉनिटरिंग भी शुरू की जाएगी। बैठक में बानखाना, बाकरगंज और जसोली अर्बन पीएचसी की अधिकांश मापदंडों पर प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। ई-संजीवनी ओपीडी की समीक्षा में ब्लॉक बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी एवं क्यारा की स्थिति कमजोर मिलने पर विशेष सुधारात्मक कार्ययोजना बनाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: स्वास्थ्य...