Bareily News: कमिश्नर ने किया हैदरगंज में कटान निरोधक परियोजना का निरीक्षण
बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। कमिश्नर शंभू कुमार ने शनिवार को मीरगंज तहसील के हैदरगंज गांव में पश्चिमी बहगुल नदी का कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से गत दिनों कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कमिश्नर को बताया करीब 224 लाख की लागत से परियोजना बनाई है। कमिश्नर ने गांव के लोगों से परियोजना पूरी होने के बाद कटान की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया परियोजना बनने से कटान का खतरा खत्म हो गया है। ग्रामीणों ने कार्य से संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, एसडीएम निधि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.