बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: नवाबगंज। कमिश्नर शंभू कुमार ने सोमवार को अधकटा नजराना गांव में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में पढ़ रहे बच्चों से संवाद कर पढ़ाई की तैयारियों और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को शिक्षा के स्तर में और सुधार के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें किसी भी विषय को समझकर तैयार करने, बार-बार दोहराने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्यालय में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बच्चों के साथ किया भोजननिरीक्षण के बाद कमिश्नर शम्भू कुमार ने बच्चों के साथ मेस में भोजन किया। यह भी पढ़ें- Basti News: नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान श्रमायुक्त अनुराग मिश्र...