बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली। कैनविज के सीएमडी कन्हैया गुलाटी के करीबी ग्राम प्रधान बादाम सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी को अपर जिला जज सप्तम कुलदीप कुमार की कोर्ट ने खारिज कर दिया। एडीजीसी क्राइम राजेश्वरी गंगवार ने बताया कि थाना बिथरीचैनपुर में वीरेंद्र पाल ने 25 अगस्त 2026 को कैनविज के सीएमडी कन्हैया गुलाटी, ग्राम प्रधान मोहनपुर उर्फ रामनगर बादाम सिंह, केएम फाउंडर जगतपाल मौर्य और हरेंद्र प्रकाश पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके गांव के प्रधान बादाम सिंह ने कैनविज के सीएमडी कन्हैया गुलाटी और केएम फाउंडर जगतपाल मौर्य से मुलाकात कराकर दो वर्ष में रकम दुगनी करने का झांसा देकर उसके पांच लाख रुपये कंपनी में जमा कराये थे। रकम वापस ना मिलने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...