बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। पेड़ के सहारे चोर एक कन्फेक्शनरी की दुकान में घुस गए और गल्ले को लॉक तोड़कर उसमें रखी 90 हजार की नगदी चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसकी मदद से पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यहां नैनीताल रोड पर साईं सुधा बैंक्वेट हाल के सामने मोहल्ला मदार नगर निवासी मो. शाकिर पुत्र रफीक अहमद की यश कन्फेक्शनरी की दुकान है। बीती रात करीब डेढ़ बजे तीन अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में धावा बोल दिया। दो चोर पेड़ पर चढ़कर घुस गए। जबकि उनका तीसरा साथी बाहर खड़ा होकर पहरा देता रहा। चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर कर ले गए। नगदी के अलावा चोरों ने अन्य कोई सामान नहीं ले गए। सुबह में जब मो. शाकिर ने दुकान खोली तो देखा गल्ले का ताला टूटा ह...